वादकारियों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता रहे तत्पर
संवाद सहयोगी, हरिद्वार: जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी के पद ग्रहण कार्यक्रम में उत्तराखंड उच्च न्या
संवाद सहयोगी, हरिद्वार: जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी के पद ग्रहण कार्यक्रम में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वादकारियों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं को तत्पर रहना चाहिए। कहा कि पक्षकारों को भी मुकदमों की सुनवाई के लिए सजग रहना चाहिए। मां गंगा के तट पर रहने वाले अधिवक्ताओं को आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता रहता है।
सोमवार को नगर पालिका के टाउन हाल में आयोजित पद ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति ने कहा कि जनपद हरिद्वार से मेरा विशेष लगाव रहा है। हरिद्वार के जनपद न्यायाधीश के पद से उच्च न्यायालय तक का सफर तय किया है। इसलिए आज भी पुरानी यादें को संभालकर रखा हुआ है। कहा कि बार संघ व न्यायिक अधिकारियों के बीच सदैव अच्छा तालमेल रहा है। जनपद न्यायाधीश डीपी गैरोला ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे न्यायालय में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि बार एवं बेंच के आपसी तालमेल से ही वादकारियों को त्वरित न्याय मिलता है। इस दौरान न्यायमूर्ति सर्वेश गुप्ता ने बार संघ वर्ष 2017-18 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष जसमहेंद्र ¨सह, उपाध्यक्ष निशा शर्मा, सचिव अजय चौहान, सह सचिव रमन कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को उनके पद का भार ग्रहण कराया। इस मौके पर बार संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी अनोज कुमार गर्ग, मोहम्मद वैश आलम एवं अनुज कुमार शर्मा ने नव चयनित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर बार काउंसिल के सदस्य सुभाष त्यागी, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता लोकपाल ¨सह, गंगा शरण खन्ना, निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप ¨सह, सीताराम आचार्य आदि मौजूद थे।