ग्राम प्रधान संगठन दो फाड़ चैंपियन के साथ आए
संवाद सूत्र, लक्सर : खानपुर विधायक कुंवर प्रणव ¨सह चैंपियन के विरोध को लेकर ग्राम प्रधान संगठन दो फा
संवाद सूत्र, लक्सर : खानपुर विधायक कुंवर प्रणव ¨सह चैंपियन के विरोध को लेकर ग्राम प्रधान संगठन दो फाड़ हो गया है। लक्सर ब्लाक के बाद अब खानपुर ब्लाक के कई ग्राम प्रधानों ने चैंपियन पर लगे आरोपों को नकारते हुए उनका समर्थन करने का एलान किया है।
ग्राम प्रधान संगठन खानपुर ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने दो दिन पूर्व खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव ¨सह चैंपियन पर कई आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव में उनके बहिष्कार का निर्णय लिया था। इसके अगले ही दिन लक्सर ब्लाक के ग्राम प्रधान संगठन से जुडे़ ग्राम प्रधान चैंपियन के समर्थन में आ गए थे। लेकिन सोमवार को चैंपियन के विरोध को लेकर खानपुर ब्लाक में ही ग्राम प्रधान संगठन में दो फाड़ हो गया। इस मामले में भारूवाला गांव में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में भारूवाला की प्रधान पूनम देवी ने कहा कि संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने पूर्व विधायक चैंपियन पर दुर्भावना से प्रेरित होकर गलत आरोप लगाए हैं। सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। जिन लोगों ने गलत आरोप लगाए हैं, उन्हें संगठन से बाहर किया जाएगा। लालचंदवाला की ग्राम प्रधान भंवर कली ने कहा कि चैंपियन ने क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य कराए हैं। ग्राम प्रधान आनंद ने कहा कि चैंपियन ने क्षेत्र की जनता के लिए पिछले 15 वर्ष में अनेक विकास कार्य कराए हैं। उन पर लगे आरोप निराधार हैं। उपप्रधान राजेंद्र ने कहा कि क्षेत्र की जनता चैंपियन के साथ है। चुनाव में उनके बहिष्कार का सवाल ही नहीं उठता। ग्राम प्रधानों का समर्थन उनके साथ रहेगा। बैठक में कमलेश देवी, वर्षा, सत्तो देवी, ओमकार ¨सह, राजेन्द्र ¨सह, भंवरकली, राजपाल ¨सह, भीम ¨सह, विनोद कुमार, विजयपाल, अनिल समेत कई ग्राम प्रधान व उप्रप्रधान मौजूद थे।