भाजपा के बाद कांग्रेस में घमासान के आसार
जागरण संवाददाता, रुड़की : भाजपा की ओर से टिकट जारी होने के साथ ही बगावत शुरू हो गई है। अब कांग्रेस को
जागरण संवाददाता, रुड़की : भाजपा की ओर से टिकट जारी होने के साथ ही बगावत शुरू हो गई है। अब कांग्रेस को भी बगावत का डर सता रहा है। कलियर, भगवानपुर सीट को छोड़कर शेष सीटों पर टिकट घोषित होने के बाद बगावत होने के आसार नजर आ रहे हैं।
बसपा के बाद सोमवार को भाजपा ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा से कई दिग्गजों ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया। भाजपा के इस बगावती तेवर पर कांग्रेस निगाह जमाये हुए है। कांग्रेस को भी टिकट घोषित होने के बाद बगावत का डर सता रहा है। दरअसल कांग्रेस को कलियर और भगवानपुर सीट पर तो कोई दिक्कत नहीं है। दोनों सीटों पर मौजूदा विधायकों को कोई टक्कर नहीं दे रहा है। झबरेड़ा सीट पर कांग्रेस के कई दावेदार हैं तो रुड़की सीट पर भी कई लोगों ने दावेदारी पेश की है। ऐसे में इन तीनों सीटों पर कांग्रेस के अंदर बगावत होने के आसार नजर आ रहे हैं। झबरेड़ा में बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए हरिदास भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इस सीट पर पहले से ही कांग्रेस के कई दावेदार हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस की ओर से बुधवार तक टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी। दावेदारी सभी ने पेश की है। कांग्रेस लोकतांत्रिक अनुशासित पार्टी है। बगावत के कोई आसार नहीं हैं।