अनियमितता के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
हरिद्वार: बीजेपी मध्य हरिद्वार मंडल के पदाधिकारियों ने सदर तहसील में फैली अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचा
हरिद्वार: बीजेपी मध्य हरिद्वार मंडल के पदाधिकारियों ने सदर तहसील में फैली अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विधानसभा संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि तहसील में जनता को चरित्र प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं जाति प्रमाण प्रमाण के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कहा कि बिचौलियों के हावी होने से लोगों को शोषण हो रहा है। शहर विधायक प्रतिनिधि किशन बजाज ने कहा कि तहसील में लोग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचते हैं। मगर सुविधा शुल्क देने के लिए इन्हें दौड़ाया जाता है। मंडल अध्यक्ष कामनी सडाना ने कहा कि जनता का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा और जल्द ही एसडीएम का घेराव किया जाएगा। मीडिया प्रभारी आदित्य बंसल ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के प्रति संजीदा नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष प्रियव्रत गुप्ता, बिन्दिया गोस्वामी, पार्षद राजकुमार, सरोज जाखड़, प्रियव्रत गुप्ता, रीना कश्यप, राजेन्द्र कटारिया आदि उपस्थित रहे।