भाजपाइयों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: हरिद्वार ग्रामीण भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उत्तम ¨सह रावत के नेत
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: हरिद्वार ग्रामीण भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उत्तम ¨सह रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जनविरोधी नीतियों के प्रति नाराजगी जताते हुए शंकर आश्रम चौक के समीप देव मंदिर के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का विकास से कुछ लेना देना नहीं है।
हरिद्वार ग्रामीण के भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्षी विधायकों के साथ सौतेला व्यवहार करती है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं। कहा कि सरकार केवल लूटखसोट में जुटी है। मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल ने कहा कि हरीश रावत घोषणाओं की सरकार के मुखिया हैं। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान तक नहीं किया गया है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान ने कहा कि किसानों की अनदेखी सरकार को भारी पड़ेगी। प्रदर्शनकारियों में जिला महामंत्री बृजमोहन पोखरियाल, पूरण ¨सह राणा आदि शामिल थे।