Move to Jagran APP

फोटो: 16: बसपा कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

रुड़की: बसपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर

By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 10:17 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 10:17 PM (IST)
फोटो: 16:  बसपा कार्यकर्ताओं ने  फूंका प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

रुड़की: बसपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला आग के हवाले कर दिया।

prime article banner

गुरुवार को बसपा कार्यकर्ता मालवीय चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 20 अगस्त को शिवालिक नगर में एक बैठक हुई थी। आरोप है कि यहां पर बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा प्रदेश अध्यक्ष पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो मायावती से प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला आग के हवाले कर दिया। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को नहीं हटाने पर पार्टी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर अमित, रविन्द्र, गोपाल, दिनेश, दीपक, लालू आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.