बदमाशों की सक्रियता ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें
संवाद सूत्र, लक्सर: नगर में बदमाशों की सक्रियता ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं एक के बाद
संवाद सूत्र, लक्सर:
नगर में बदमाशों की सक्रियता ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं एक के बाद एक लूट की वारदातों से नगर के बा¨शदे खौफजदा है। व्यापारी के साथ लूट की वारदात से नाराज व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
बीते एक माह में क्षेत्र में बदमाशों ने अपनी सक्रियता से पुलिस की नाक में दम किया हुआ है। पिछले एक माह में बदमाश नगर में एक के बाद एक लूट व छीनाझपटी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पिछले कुछ दिनों के अंतराल में नगर में बाइक सवार बदमाशों ने सड़क पर युवकों से मोबाइल लूटने की आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा नगर की शिवपुरी कॉलोनी में बदमाशों ने एक महिला के कानों से कुंडल लूट लिए थे। इसके बाद अब बुधवार की रात को बदमाशों की ओर से नगर के मेनबाजार में व्यापारी की आखों में मिर्च पाउडर डालकर उसके पास मौजूद थैला लूट लिया। जिस व्यापारी से बदमाशों ने थैला लूटा उसकी गिनती नगर में प्रतिष्ठित व्यापारियों में होती है। व्यापारी तथा उसके भाइयों की मेन बाजार में तीन बड़ी दुकानें हैं। बदमाशों को व्यापारी के थैले में मोटी रकम होने की उम्मीद थी।लेकिन, किस्मत से बीती रात व्यापारी के थैले में कोई रकम नहीं थी। जिस प्रकार बदमाशों ने मेन बाजार में व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया तथा पिछले कुछ समय में नगर में हुई वारदातों से लोगों में खौफ तथा नाराजगी व्याप्त है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा के अनुसार नगर में बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे है। इससे व्यापारियों में खौफ है। पुलिस को बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा करना चाहिए। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने भी बदमाशों की सक्रियता पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से वारदातों के शीघ्र खुलासे की मांग की है।