गुरु ही कराता है परमात्मा का साक्षात्कार
हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित कृष्णा गार्डन में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौ
हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित कृष्णा गार्डन में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कलश यात्रा में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर गंगा घाट तक पहुंची।
कथा व्यास पंडित शक्तिधर शास्त्री ने कहा कि गुरु ही परमात्मा का साक्षात्कार कराता है, और शिष्य को जन्म-मरण के बंधन से मुक्त कराता है। सदगुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती। गुरु इस संसार में भव सागर से पार उतारने वाले हैं। इस दौरान मुख्य यजमान शांति दर्गन, दीपक गुप्ता, दीपक शर्मा, अर्जुन, संजय सचदेवा आदि ने व्यासपीठ की पूजा की।
वहीं भेल सेक्टर-1 स्थित शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा में कथा व्यास पंडित उमेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि शिव की पूजा के अतिरिक्त किसी देवी-देवता की पूजा नहीं है जो भाग्य तथा मृत्यु को टाल सके। केवल शिव ही अनहोनी को टाल सकते हैं। इस दौरान उमा राणा, आदित्य, शकुंतला, रामचंद्र गुप्ता आदि शामिल थे।