नगर विधायक के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: शहर में विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने भूपतवाला म
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: शहर में विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने भूपतवाला में नगर विधायक मदन कौशिक के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने कहा कि मदन कौशिक 15 वर्षो से लगातार वह विधायक हैं। लेकिन विकास कार्य के प्रति उनका ध्यान नहीं हैं। शहर के चिकित्सालयों में डॉक्टर व संसाधन की कमी है, जल निकासी बड़ी समस्या है लेकिन दूर करने का कोई उपाय वह नहीं कर रहे हैं। विरोध जताने वालों में प्रदीप आहूजा, वार्ड अध्यक्ष ज्ञानवती, विशाल शर्मा, सुरेन्द्र सैनी, भोलादत्त पंत, संदीप अग्रवाल, विशाल चौहान, संदीप अग्रवाल, प्रदीप आहूजा, मनीष, वासुदेव शास्त्री, ममता तोमर, लक्ष्मी, दुर्गा प्रसाद आदि शामिल रहीं। उधर, नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेसियों पर झूठा राग अलापने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस के राज में प्रदेश में कहीं भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने तो शहर में अपने दम पर कई विकास कार्य कराये हैं। अधिकारी सत्ता के इशारे पर राजनीतिक भेदभाव के आधार पर काम करा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेसी किस मुंह से उनका विरोध कर रहे हैं।