एबीवीपी ने निकाला तिरंगा मार्च
जागरण संवाददाता, रुड़की: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में देश विर
जागरण संवाददाता, रुड़की: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों का विरोध करते हुए शहर में तिरंगा मार्च निकाला। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि एबीवीपी इसके खिलाफ आगे भी अपना आंदोलन जारी रखेगा।
गुरुवार को परिषद के जिला प्रमुख चिराग शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा मार्च निकाला। संगठन के प्रदेश सह प्रमुख गो¨वद कुमराडा और जिला संयोजक अर्जुन ¨सह ने कहा कि राष्ट्र के विरोध में जेएनयू में लगाए गए नारों के खिलाफ आमजन एकजुट हो गया है। देश के विरोध में नारेबाजी करने वाले छात्रों के विरुद्ध देशवासियों में इतना आक्रोश है कि लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। जिला सह प्रमुख नितिन चौधरी ने कहा कि राष्ट्र विरोधी मानसिकता के कुछ लोग देश के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। एबीवीपी के कार्यकर्ता इसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस कृत्य का लगातार विरोध किया जाएगा। जरुरत पड़ी तो संगठन उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान आकाश गौतम, कमल शर्मा, सूर्यकांत, तरुण शर्मा, अमर चौधरी, शुभम सैनी, मयंक लखनौता, वंश शर्मा, शुभम चौधरी, गोपाल ¨सह, आकाश राठी, सागर राणा, आकाश कुंद, रचित पाल, अभिनव, अनंत शर्मा, हिमांशु यादव, वरुण भारद्वाज, विशाल राणा, नितिश शर्मा, अनुज सैनी, विशाल, अनिल नेगी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।