आरोपियों की कार सीज की
हरिद्वार: कार में शराब पीकर हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया। साथ ही आरोपियो
By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 08:45 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 08:45 PM (IST)
हरिद्वार: कार में शराब पीकर हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया। साथ ही आरोपियों की कार सीज कर दी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गंगा स्नान कर कार से लौट रहे युवक शराब के नशे में सिंहद्वार में हंगामा कर रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस चारों को थाने ले आई। आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद सभी का चालान किया गया। पुलिस ने आरोपी अरविन्द पुत्र रुपलाल, रोहित पुत्र शमशेर, निदान पुत्र रोहताश, विनोद पुत्र देशराज निवासी ग्राम शामली थाना सोनीपत हरियाणा की कार सीज कर दी है। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि घटना की जानकारी आरोपियों के परिजनों को दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें