आइजी जेल ने किया हरिद्वार जेल का निरीक्षण
हरिद्वार: गुरुवार रात आइजी जेल पीवीके प्रसाद अचानक रोशनाबाद जेल पहुंचे। उनके आने की भनक लगते ही जेल
हरिद्वार: गुरुवार रात आइजी जेल पीवीके प्रसाद अचानक रोशनाबाद जेल पहुंचे। उनके आने की भनक लगते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले कैदियों की बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों से उनकी समस्या पूछी और उनके रहन-सहन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आइजी ने जेल में चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने जेल प्रशासन के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। जेल प्रशासन ने सबसे आइजी को बताया कि जेल में स्टाफ की सबसे बड़ी कमी है और अस्पताल में डॉक्टर तक नहीं है। यदि अचानक कोई कैदी बीमार हो जाता है तो उसे 40 किमी हरिद्वार के अस्पताल लेकर जाना पड़ता है। इस मौके पर जेल अधीक्षक एसके सुखीजा आदि स्टाफ मौजूद रहा है। उल्लेखनीय है किजेल में स्टाफ की कमी चल रही है। उत्तराखंड बनने के बाद से कोई भर्ती नहीं हुई है।