दूषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान
हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार में दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में विगत कई दिनो
By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 05:22 PM (IST)
हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार में दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में विगत कई दिनों से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह अचानक नालों में गंदा पानी आने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दूषित पेयजल समस्या को दूर नही किया गया तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। क्षेत्रवासी बाला देवी, मुन्नी देवी, प्रीति, रेखा देवी व स्नेहलता आदि ने बताया कि शुक्रवार की सुबह भी जब उन्होंने पानी भरा तो नल से गंदा व दुर्गंध युक्त पानी आने लगा। लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्वच्छ पेयजल के लिए क्षेत्रवासियों को हैंडपंपों की दौड़ लगानी पड़ी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें