कार्यकर्ताओं ने किया नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, हरिद्वार: हनुमान सेना के कार्यकर्ताओं ने उत्तरी हरिद्वार में व्याप्त गंदगी के विरुद्ध
संवाद सहयोगी, हरिद्वार: हनुमान सेना के कार्यकर्ताओं ने उत्तरी हरिद्वार में व्याप्त गंदगी के विरुद्ध नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निगम कर्मचारियों पर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
इस दौरान सेनाध्यक्ष शशीभूषण पांडेय ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में न तो स्वच्छता अभियान को महत्व दिया जा रहा है और न ही सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं, जिसमें मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। बार-बार निगम कर्मचारियों को सूचित करने के बाद भी क्षेत्र से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। कूड़ा न उठने के कारण कूड़े से बदबू उठ रही है। कहा कि यदि नगर निगम की ओर से क्षेत्र में कूड़ेदान लगा दिए जाएं तो काफी हद तक गंदगी से निजात मिल सकती है। देवेंद्र गिरि ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार स्थित सूखी नदी में व्याप्त गंदगी बरसात के समय सीधे गंगा में समा जाती है, जिससे गंगा भी प्रदूषित हो रही है। प्रदर्शनकारियों में नितेश गिरि, अशोक गोस्वामी, भूपेंद्र मिश्रा, अभय शर्मा, आनंद पांडे, राम ¨सह, रविकांत शर्मा, रामअवतार शर्मा आदि शामिल थे।