नपा पर जबरन टैक्स वसूली का आरोप
भगवानपुर: अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि कह
भगवानपुर: अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि कहने को भगवानपुर नगर पंचायत है, लेकिन यहां पर सुविधा ग्राम पंचायत की भी नहीं है। ऊपर से जबरन टैक्स की वसूली की जा रही है। व्यापारियों ने सुविधाओं के अनुसार ही टैक्स वसूले जाने की मांग की।
शनिवार को अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी संजय बंसल, जावेद, पंकज राणा, अभिषेक, आदेश सैनी, विपिन कुमार आदि ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि पिछले वर्ष भगवानपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया था। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद यहां पर कोई सुविधा नहीं दी गई है। इसके ऊपर से टैक्स में बढ़ोत्तरी कर दी है। स्थिति यह है कि जबरन टैक्स की वसूली की जा रही है। इससे व्यापारी वर्ग में जबरदस्त आक्रोश है, उन्होंने आरोप लगाया कि सुविधा के अनुसार ही टैक्स वसूला जाए। साथ ही टैक्स का ठेका भी पारदर्शी ढंग से दिया जाए।