मोहंड नदी में फंसे पांच लोगों को बचाया
बीती रात पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण मोहंड नदी में उफान आ गया। इससे आज सुबह तेलपुरा के पास नदी में एक ट्रैक्टर फंस गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग भी नदी में फंस गए। बाढ़ राहत कर्मियों ने पुलिस की मदद से उन्हें बचाया।
रुड़की। बीती रात पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण मोहंड नदी में उफान आ गया। इससे आज सुबह तेलपुरा के पास नदी में एक ट्रैक्टर फंस गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग भी नदी में फंस गए। बाढ़ राहत कर्मियों ने पुलिस की मदद से उन्हें बचाया।
आज सुबह राजेन्द्र पाल पुत्र बलजीत सिंह ट्रैक्टर से बंजारेवाला से बुग्गावाला जा रहे थे। उनके ट्रैक्टर में राजेन्द्र, सतीश, व लक्ष्मी चन्द आदि भी सवार थे। इस दौरान तेलपुरा के पास मोहंड नदी में उनका ट्रैक्टर फंस गया। इससे सभी लोग नदी में फंस गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाढ़ राहत कर्मियों ने पुलिस की मदद से पांचों लोगों बचाया।
पढ़ें-दो बच्चों के साथ नदी में बही महिला, लोगों ने बचाया