ड्यूटी समाप्त होने के बाद नहीं आए आफिस, स्पष्टीकरण तलब होगा
हरिद्वार: बूथ लेवल ऑफीसर की ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी नगर निगम न आने पर मुख्य नगर अधिकारी ने नारा
हरिद्वार: बूथ लेवल ऑफीसर की ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी नगर निगम न आने पर मुख्य नगर अधिकारी ने नाराजगी जताई है।
मई में बूथ लेवल ऑफीसर के लिए नगर निगम के एक दर्जन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी। इन कर्मचारियों को 25 मई तक बीएलओ की ड्यूटी के बाद नगर निगम में सेवाएं देनी थी। मंगलवार को आधा दर्जन लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने नगर निगम आने की जिम्मेदारी नहीं समझी। इससे नगर निगम के कर विभाग के कार्यों पर असर पड़ रहा है। इसकी जानकारी मुख्य नगर अधिकारी विप्रा त्रिवेदी को दी गई, जिस पर एमएनए ने नाराजगी जताते हुए लिपिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एमएनए ने आफिस न आने वाले कर्मचारियों की सूची मांगी है। साथ ही उन्होंने लिपिकों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। एमएनए ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।