बृजवासियों को बताया गौपालन का महत्व
रुड़की: कर्नल एनक्लेव स्थित श्री भवानी शंकर आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार को पांचवा
By Edited By: Published: Fri, 22 May 2015 07:33 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 07:33 PM (IST)
रुड़की: कर्नल एनक्लेव स्थित श्री भवानी शंकर आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार को पांचवा दिन रहा। कथा व्यास महामंडलेश्वर हेमानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोमाता की रक्षा के लिए प्रत्येक बृजवासी को गोपालन का महत्व बताया। प्रकृति की रक्षा के लिए गोवर्धन पूजा करवाई और 56 भोग लगवाए। उन्होंने कहा कि प्रभु ने सात दिन और सात रात्रि गोवर्धन को धारण किया था। वह एक दिन में आठ बार योग ग्रहण करते थे। इसलिए 56 भोग लगाने का महात्म कहलाया गया है। इस दौरान महामंडलेश्वर मैत्रेयी गिरि, स्वामी गणेशानंद गिरि, महंत रीमा गिरि, त्रिवेणी गिरि, डॉ. निर्मला गिरि, महंत प्रकाश पुरी आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें