ऑटो खंबे से टकराया,यात्री घायल
हरिद्वार: ऑटो के खंबे से टकराने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान नाराज यात्रियों ने
हरिद्वार: ऑटो के खंबे से टकराने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान नाराज यात्रियों ने ऑटो चालक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। घायल यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार रविवार को मुजफ्फरनगर के कुछ यात्री हरिद्वार आए थे। वह सभी गंगा स्नान के बाद ऑटो से चंडीदेवी मंदिर दर्शन को जा रहे थे, तभी उनका ऑटो चंडीपुल पर पहुंचा तो सामने खडे़ खंबे से जा टकराया। इस दौरान यात्री सुशील पुत्र गोपीचन्द निवासी मुजफ्फरनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर यात्रियों ने वहां पर हंगामा कर दिया। उसके बाद आटो चालक को पकड़कर उसकी पिटाई की गई। इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आटो चालक विजय कुमार निवासी बिरला घाट को हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर शहर कोतवाली क्षेत्र बाईपास मार्ग पर ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार चालक कमल घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में लाया गया।