सामूहिक दुष्कर्म में फरार आरोपी गिरफ्तार
लक्सर: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लि
लक्सर: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार रात को शौच के लिए गांव के बाहर जंगल में गयी थी। वहां पहले से मौजूद इसी गांव के तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की ओर से इकराम पुत्र मुन्ना, फरमान पुत्र इशाक व हारून पुत्र युनूस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने गांव में दबिश देकर इकराम को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए थे। रविवार को पुलिस ने आरोपी फरमान व हारून को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि मामले से संबंधित साक्ष्य जुटा लिए गए हैं।