पिता-पुत्र पर हमले के फरार आरोपी गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, हरिद्वार: कनखल में सर्राफ पिता-पुत्र पर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को
संवाद सहयोगी, हरिद्वार:
कनखल में सर्राफ पिता-पुत्र पर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि शूटर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा है। शूटर हरियाण का कुख्यात बदमाश है। कनखल पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
नौ अप्रैल को कनखल स्थित विष्णु विहार कॉलोनी निवासी सर्राफा कारोबारी प्रदीप कुमार शर्मा व उनके पुत्र राजन शर्मा पर रात को घर लौटते समय बदमाशों ने फायर झोंक दिया था। जिसमें दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने तेरह अप्रैल को घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि मूल रूप से खेड़ा अफगान नकुड सहारनपुर निवासी मोनू व आनंद उर्फ सागर पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम दुपैहडी जिला करनाल हरियाणा फरार थे। मोनू को पुलिस ने वैरागी कैंप हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कनखल रितेश शाह ने बताया कि आनंद उर्फ सागर ने सर्राफ पिता-पुत्र पर फायर झोंका था। घटना के बाद से वह फरार था। उस पर हरियाण व गुजरात में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण के मुकदमे दर्ज हैं। हरियाणा में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है। उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे रिमांड पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।