कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
नारसन: उत्तम चीनी मिल के कर्मचारियों ने चीनी मिल पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना
नारसन: उत्तम चीनी मिल के कर्मचारियों ने चीनी मिल पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
शुक्रवार को उत्तम चीनी मिल के कर्मचारी प्रवीन, हितेश, रोहित, कपिल, अजयवीर सिंह आदि कर्मचारी उत्तम चीनी मिल के गेट पर धरना देकर बैठ गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष नवंबर में चीनी मिल एवं कर्मचारियों के बीच में एक समझौता हुआ था। इसमें कहा गया था कि सभी को समय से वेतन मिलेगा, साथ ही वेतन की स्लिप भी दी जाएगी। ओवरटाइम भी दोगुना किया जाएगा लेकिन कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी हो रही है। वेतन समय से नहीं मिल रहा है। इसलिए वह अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे।