Move to Jagran APP

विवाद के चलते रातों रात भर दिया नाला

जागरण संवाददाता, रुड़की: रुड़की से एनआइएच रोड की ओर से बनाया जा रहा नाला रातों रात मिट्टी से भर दिया।

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 01:01 AM (IST)
विवाद के चलते रातों रात भर दिया नाला

जागरण संवाददाता, रुड़की: रुड़की से एनआइएच रोड की ओर से बनाया जा रहा नाला रातों रात मिट्टी से भर दिया। इससे मजदूरों को खुदाई का कार्य रोकना पड़ा है।

loksabha election banner

रुड़की से एनआइएच मार्ग की ओर से विधायक निधि से सड़क चौड़ीकरण का कार्य हुआ था। अब नगर निगम ने करीब आठ लाख की लागत से नाला निर्माण के लिए खुदाई का कार्य शुरू किया था। तीन दिन से नाला खोदने के बाद विधायक निधि से कार्य करने वाले ठेकेदार ने खुदाई कार्य का विरोध किया था। इस पर नगर निगम ने कार्य न रोके जाने की बात कही थी। गत बुधवार को विरोध के कारण कुछ देर कार्य रुकने के बाद दोबारा शुरू हो गया था। इससे लगा था विवाद थम गया है। गुरुवार की सुबह मजदूर कार्य करने के लिए नाला खुदाई वाले स्थान पर पहुंचे, जहां नाला दोबारा से मिट्टी से भरा मिलने पर मजदूर चौंक गए। इसकी जानकारी नगर निगम को दी गई, जिस पर निगम कर्मचारियों ने निरीक्षण कर जानकारी ली। एसएनए उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि रातों रात किसी ने खोदे गए नाले को भर दिया है। इसकी जानकारी मुख्य नगर अधिकारी को दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.