छात्रा का पीछा करना मनचले को पड़ा मंहगा
लक्सर: छात्रा का पीछा करना एक मनचले को महंगा पड़ गया। मनचले की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने उसकी सरे
By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 07:20 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 07:20 PM (IST)
लक्सर: छात्रा का पीछा करना एक मनचले को महंगा पड़ गया। मनचले की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने उसकी सरेराह धुनाई कर डाली।
जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव निवासी एक छात्रा स्थानीय कॉलेज में पढ़ती है। पिछले कुछ दिनों से एक युवक उसे परेशान कर रहा था। कई बार मना करने पर भी युवक ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। शुक्रवार को युवती कॉलेज से लौट रही थी। इस बीच युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस पर मनचले की हरकतों से पहले ही परेशान छात्रा ने सड़क पर ही उसकी धुनाई कर डाली। हंगामा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। छात्रा की बात सुनकर उन्होंने युवक को फटकार लगाई। बाद में माफी मांगने पर मामला रफा दफा कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें