भाजपाइयों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
जागरण संवाददाता, रुड़की: सर्किल रेट में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश स
जागरण संवाददाता, रुड़की:
सर्किल रेट में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
शहीद चंद्रशेखर चौक पर भाजयुमो ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमन त्यागी ने कहा कि पहले तो सरकार ने सर्किल रेट में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की है, उसके बाद समूह ग के आवेदन पत्रों में शुल्क लगाने का काम किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महेन्द्र काला, सावित्री मंगला, अजय सैनी, आदेश सैनी, धर्मवीर शर्मा, किरण चौधरी, देवराज पाल, मनीष शर्मा, अवनीश शर्मा, त्रिलोक भान जाटव आदि मौजूद रहे। वहीं, सिविल लाइंस स्थित शहीद चंद्रशेखर चौक पर में भाजपा नेता एवं सिविल लाइंस पार्षद रविन्द्र खन्ना उर्फ बेबी की अगुवाई में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर नवीन जैन, राजकुमार शर्मा, सुबोध सैनी, दिनेश शर्मा, सरदार सुरजीत सिंह चंधोक, राहुल त्यागी, आशुतोष, अनिल अरोड़ा, अंकुर शर्मा, रमेश ओबराय, अरविन्द गौतम, संजय कश्यप, कंवल सिंह आदि मौजूद रहे।
शुक्रवार को हुए 50 बैनामे
अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार वापस लेने के बाद शुक्रवार को बैनामा कराने वालों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद थी लेकिन शुक्रवार को मात्र 50 लोगों ने ही बैनामा कराए।