हल्द्वानी,, फोटो-1 व 2:::: झगड़े और नीचा दिखाने से हो रही गड़बड़
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने पदाधिक
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम आपस में झगड़ रहे हैं, एक दूसरे को नीचा दिखा रहे हैं। इन्हीं कारणों से गड़बड़ होती है। केवल नरेंद्र मोदी का नाम लेकर काम नहीं चलेगा। हमें स्वयं भी काम करना होगा।
शुक्रवार को हरिद्वार जिला संगठन की कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत पार्टी में चल रही गुटबाजी पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर संगठन को आगे बढ़ाना होगा। हम लोग आपस में झगड़ रहे हैं। एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम किया जा रहा है। जनता भी पार्टी के साथ है, लेकिन गड़बड़ी अपने कारणों से होती है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपना काम कर रहे हैं, केवल मोदी का नाम लेने से काम नहीं चलेगा। हमें स्वयं भी काम करना होगा। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश सरकार के अंदर झगड़ा है। विधायक सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। जनता के सवाल गायब हैं। सरकार के खिलाफ पार्टी को माहौल बनाने की जरूरत है। पार्टी को आक्रामक रूख अपनाना होगा। आरोप लगाया कि सरकार अवैध खनन करा रही है। जब उन्होंने संसद में मामला उठाया तो खनन बंद कराया, लेकिन अवैध खनन से अरबों रुपये कमाने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई। सिडकुल में जमीनों को बेचा जा रहा है। 108 सेवा भी दम तोड़ रही है। नगर विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को योगदान देना होगा। नगर निगम के वार्ड उपचुनाव परिणाम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने जीत दर्ज की, इसे बरकरार रखना होगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, विधायक ज्वालापुर चंद्रशेखर भट्टेवाला, जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, मेयर मनोज गर्ग, अंत्योदय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक संजय चतुर्वेदी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौहान, कार्यक्रम संयोजक नरेश शर्मा, महामंत्री कुशल पाल सैनी, राजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, अरुणा बंसल, कुसुम गांधी आदि मौजूद थे।
पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव
-बाढ़ से बचाव व भूमि संरक्षण के लिए ठोस नीति बने
-अवैध खनन पर रोक लगाई जाए, अवैध क्रशर बंद किए जाएं
-गन्ना किसानों का बकाया भुगतान पंद्रह दिन में किया जाए
-राज्य में जाति प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया का सरलीकरण हो
-सर्किल रेट को पूर्व की तरह रखा जाए, रेत-बजरी पर वैट हटाया जाए
विस घेराव 25 को
विधानसभा सत्र के दौरान 25 नवंबर को भाजपा देहरादून में विस घेराव करेगी। पार्टी किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग कर ही है। किसान मोर्चा के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हरिद्वार से छह हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।