त्योहार के दिन भी लगे रहे कूड़े के ढेर
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: त्योहारों में जहां जल्दी सफाई होनी चाहिए, वहीं नगर निगम के लापरवाही के चल
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: त्योहारों में जहां जल्दी सफाई होनी चाहिए, वहीं नगर निगम के लापरवाही के चलते गोवर्द्धन के दिन शाम तक कूड़े का उठान हुआ। न चाहकर भी लोगों को कूड़ेदानों ओवरफ्लो होने से आस में बिखरे कचरे के पास ही गुजरना पड़ा। इसके अलावा सड़कों पर भी दोपहर तक सफाई होती नजर आई।
दीपावली जितनी रंगीन होती है, सुबह उतनी ही डरावनी। रात को आतिशबाजी के दौरान हुए पटाखों के चिथड़े और उनके डिब्बे, उपहारों की पैकिंग आदि इतनी मात्रा में सुबह गली मोहल्लों की सड़कों पर नजर आती है जिससे नहीं लगता कि सड़कों पर सफाई की गई हो। ऊपर से नगर निगम के सफाई कर्मियों की लापरवाही, स्थिति और गंभीर कर देती है। शुक्रवार सुबह भी कुछ इसी तरह का मंजर शहर की सड़कों और गलियो में नजर आया है। लोग दीपावली की रात रंगीन करने के लिए देर तक पटाखे जलाते रहे और उपहारों का आदान प्रदान करते रहे। शुक्रवार सुबह इस रंगीनियत की स्याह हकीकत सामने आई। सड़को पर हर तरफ पटाखों की चिथड़े और उपहारों के पैकिंग ही नजर आ रहे थे।
चूंकि शुक्रवार को भी गोवर्द्धन का त्योहार था, सो यह नगर निगम की जिम्मेदारी थी कि सुबह जल्द सड़क की सफाई की जाए। पर हुआ इसका उल्टा। सफाई कर्मचारी देर से काम पर आए और काम अधिक होने के कारण दोपहर तक सड़कों की सफाई हुई। ऊपर से सफाई कर्मियों ने जहां कचरा जमा किया, वहां से भी शाम तक ही कचरा उठ पाया। ऐसे में कूड़ेदान ओवरफ्लो होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते रहे। वहीं सेनिटेशन ऑफीसर बलराम सिंह ने बताया कि काम अधिक होने के कारण देर तक सफाई और इसकी के चलते देर तक उठान हुआ।