चला गंगा सफाई अभियान
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: शहर में गंगा घाटों पर सफाई अभियान जारी है। सोमवार को रेडक्रास स्वयंसेवकों
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: शहर में गंगा घाटों पर सफाई अभियान जारी है। सोमवार को रेडक्रास स्वयंसेवकों ने कई घाटों पर सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा, कई अन्य संस्थाओं ने भी सफाई अभियान चलाया।
जिलाधिकारी और रेडक्रास अध्यक्ष डी. सेंथिल पांडियन के निर्देशन में रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी के नेतृत्व में गंगा की सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने डामकोठी घाट, ऋषिकुल घाट, विश्वकर्मा घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान गंगा में पड़े कपड़े एवं पॉलीथिन को हटाया गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि जूनियर रेडक्रास, यूथ रेडक्रास, रेडक्रास के अलावा शहर की अन्य संस्थाओं को मिलाकर शहर की मलिन बस्तियों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा, तीर्थाटन के लिए आने वाले व स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान संस्था के फर्स्ट मेडिकल रेस्पोंडर पूनम, वासुदेव दीक्षित, यामिनी जोशी, सृष्टि, धर्मेद्र राजपूत, सुभाष बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
उधर, देवभूमि पूर्व सैनिक/अर्द्धसैनिक कल्याण समिति हरिद्वार के सदस्यों ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में समिति के अध्यक्ष दिनेशचंद्र सकलानी, प्रकाश चंद्र भट्ट, त्रिलोक सिंह रावत, नंदन सिंह, मनोज भट्ट, सुरेश थापा, पीके शर्मा, जगदीश बिष्ट आदि ने सहयोग दिया। आशा एकता यूनियन की कार्यकत्रियों ने प्रेमनगर आश्रम पुल के आसपास वाले घाटों पर सफाई की। इस दौरान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वरी चौहान, आर्दश धीमान, नीलम, परवावती, संतोष, राखी, अर्चना आदि मौजूद रहीं।
ऋषि संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने भी सोमवार को सफाई अभियान चलाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भारतनंदन चौबे के निर्देशन में ऋषि संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने खड़खड़ी शमशान घाटों के आसपास सफाई की। प्राचार्य ने युवा पीढ़ी को गंगा सफाई का दायित्व उठाने के लिए प्रेरित किया। इस सफाई अभियान में महाविद्यालय की राष्ट्रीय स्वयंसेवी इकाई के स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया। इस मौके पर डॉ. अरुण कुमार पांडे, डॉ रमाकांत तिवारी, सुनीता गुलाटी, दिनेश चंद्र पांडे, डॉ.चंद्रभूषण शुक्ल आदि मौजूद रहे।