निजीकरण का विरोध, एकजुटता पर जोर
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में निज
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में निजीकरण, कार्यस्थलों पर कर्मियों की सुरक्षा और कर्मचारी संगठनों के मध्य एकजुटता आदि प्रस्ताव रखे गए। अधिवेशन में संघ का मांग पत्र और पिछली उपलब्धियों पर भी वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
तायल धर्मशाला में शनिवार को आयोजित अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि मिनिस्टिीरियल फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष शंकर सिंह पुंडीर और विशिष्ट अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी दिनेशचंद्र पठोई ने कहा कि तमाम उपलब्धियों के बावजूद अब भी निजीकरण, ठेका प्रथा समेत अनेक चुनौतियां हैं। एकजुटता से ही इसका मुकाबला संभव है। इस दौरान संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। जिसमें सुषमा चौधरी प्रांतीय अध्यक्ष और सुंदर लाल पांडे महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा संजीव मिश्रा उपाध्यक्ष, रोहित मलकानी संयुक्त मंत्री, विनोद चमोली संगठन मंत्री कुमाऊ, मनोज पाठक संगठन मंत्री गढ़वाल, यशवीर सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, संजय पुंडीर संप्रेक्षक पर निर्विरोध चुने गए। जितेंद्र ठाकुर और एनएस भंडारी संरक्षक चुने गये। इस मौके पर सहायक परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन मनीष तिवारी और सुनील शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुड़की शैलेश तिवारी, एआरटीओ हल्द्वानी संदीप वर्मा, फेडेरशन के हरिद्वार जिलाध्यक्ष जटाशंकर श्रीवास्तव समेत कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि और कार्मिक उपस्थित रहे।