पल्स पोलियो जागरुकता रैली निकाली
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 06:55 PM (IST)
लक्सर: रविवार से आरंभ होने जा रहे पल्स पोलियों अभियान की पूर्व संध्या पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगर में जनजागरुकता रैली निकाली।
रविवार से आरंभ होने वाले पल्स पोलियों अभियान से पूर्व शनिवार को किसान विद्यालय इंटर कॉलेज लक्सर के एनसीसी कैडेटों ने नगर में जन जागरुकता रैली निकालकर लोगों को पल्स पोलियों के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर कमांडर आरसी कटारिया, अश्वनी कुमार, प्रधानाचार्य जयप्रकाश, योगराज सिंह, प्रमोद कुमार, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर के छात्रों द्वारा भी रैली निकालकर लोगों को अपने बच्चों को पोलियों की दवा पिलाने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य घनश्याम गुप्ता, बलराम गुप्त, अमित गर्ग आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें