गिरफ्तारी से बचने को खुद को किया लहूलुहान
By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 07:18 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 07:18 PM (IST)
रुड़की : वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए हरजौली गांव में दबिश देने गई सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने ब्लेड से खुद को लहूलुहान कर लिया।
पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों पुलिस ने जॉनी पुत्र दिनेश को मोटरसाइकिल चोरी के प्रयास में गिरफ्तार किया था। इस दौरान हरजौली गांव के दो युवकों के नाम भी प्रकाश में आए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची तो एक आरोपी तो फरार हो गया जबकि दूसरे आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को ब्लेड मारकर लहूलुहान कर लिया। उसकी हालत देखकर पुलिस खाली हाथ लौट आई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें