गढ़वाल विवि और गुरुकुल कांगड़ी का जीत से आगाज
जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड टेक्निकल विवि की ओर से परेड ग्राउंड के बहुउद्देश्यीय हॉल में शुरू हुई नार्थ जोन इंटर विवि टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर और गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार ने जीत से आगाज किया।
गुरुवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में एमजेपी रूहेलखंड विवि बरेली ने डॉ. आरएमएल विवि फैजाबाद को 3-0 से हरा दिया। इसके बाद खेले गए बालक वर्ग के अन्य मुकाबलों में आइपी विवि दिल्ली ने यूटीयू देहरादून को 3-1 से हराया। एचएनबी गढ़वाल विवि श्रीनगर ने एमजेपी रूहेलखंड बरेली को 3-0 से हरा दिया। गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार ने वाइएस पार्मर सोलन को 3-0 से हराया। जामिया मीलिया दिल्ली ने सीसीएस विवि मेरठ को 3-1 से पराजित किया। कुरुक्षेत्र विवि ने कुमॉऊं विवि नैनीताल को 3-1 से हराया। वहीं विवि कश्मीर के प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने के कारण लखनऊ विवि को वॉकओवर दिया गया। पंजाब विवि चंडीगढ़ ने सीडीएलयू सिरसा को 3-0 से हरा दिया। टीएमयू मुरादाबाद ने सीईयू देहरादून को 3-1 से हराया। चंडीगढ़ विवि ने टीएमयू मुरादाबाद को 3-0 से हराया। कानपुर विवि ने यूपीइएस देहरादून को 3-0 से हराया। एमडीयू रोहतक ने एलपीयू को 3-0 से हराया।
महिला वर्ग के पहले मुकाबले में सीएसजेएमयू कानपुर ने विवि ऑफ जम्मू को 3-1 से हरा दिया। फैजाबाद विवि ने आइपी विवि दिल्ली को 3-0 से हराया। इलाहाबाद विवि ने एचपी विवि शिमला को 3-0 से हराया। लखनऊ विवि ने जामिया मीलिया को 3-2 से हरा दिया। सीसीएसयू मेरठ ने कुरुक्षेत्र विवि को 3-0 से हराया। एमडीयू रोहतक ने केयू नैनीताल को 3-0 से हरा दिया।
इससे पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री यशपाल आर्य ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान राजपुर के विधायक राजकुमार, उत्तराखंड विवि के वीसी वीके जैन, स्पोर्ट्स कांउसिल के अध्यक्ष आरके संगला सहित कई लोग उपस्थित रहे।