हिमाचल से आ रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
हिमाचल से सेब लेकर दिल्ली मंडी जा रहा एक ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विकासनगर, [जेएनएन]: हिमाचल से सेब लेकर दिल्ली मंडी जा रहा एक ट्रक विकासनगर के त्यूणी में खाई में गिर गया, जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना आधीरात करीब ढाई बजे की है। हिमाचल के रोहड़ू से सेब लेकर एक ट्रक दिल्ली मंडी जा रहा था। विकासनगर में जेपीआरआर नेशनल हाईवे पर त्यूणी के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और खाई में गिर गया। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपेरेशन शुरू किया।
पढ़ें-पिथौरागढ़ में वैगन आर कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
दुर्घटना में चालक सचिन (45 वर्ष) पुत्र गांधीराम निवासी गांव मंगरूट पोस्ट आफिस देवली जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) की मौत हो गई, जबकि हेल्पर किरत राम (22 वर्ष) पुत्र जयराम निवासी करसुग जिला मंडी घायल हो गया। राजस्व पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ट्रक में 525 सेब की पेटियां थीं, जो खाई में गिर गई।
पढ़ें-रुद्रपुर में दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो घायल
पढ़ें:-ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत