Move to Jagran APP

उत्तराखंडः सीएम त्रिवेंद्र रावत ने नौ मंत्रियों के साथ ली शपथ

परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में राज्‍यपाल डॉ केके पॉल ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम पद की शपथ दिलाई। इस दौरान सात कैबिनेट मंत्री और दो राज्‍य मंत्र‍ियों ने शपथ ली।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 18 Mar 2017 11:43 AM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 05:06 AM (IST)
उत्तराखंडः सीएम त्रिवेंद्र रावत ने नौ मंत्रियों के साथ ली शपथ
उत्तराखंडः सीएम त्रिवेंद्र रावत ने नौ मंत्रियों के साथ ली शपथ
देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राज्‍यपाल डॉ केके पॉल ने उत्‍तराखंड के नए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पद और गो‍पनियता की शपथ दिलाई। इनके साथ ही सात कैबिनेट और दो राज्‍य मंत्रियों ने भी शपथ ली।  उधर, शाम पांच बजे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सचिवालय पहुंचे। यहां वह कैबिनेट की बैठक लेंगे। इसमें प्रदेश के बजट को लेकर चर्चा संभव। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रकाश पन्त, हरक सिंह व अरविन्द पांडेय मौजूद हैं।
 आज दोपहर करीब तीन बजे देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समरोह आयोजित किया गया। इसमें सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, डॉ हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। साथ ही राज्‍य मंत्री के रूप में विधायक रेखा आर्य और धन सिंह रावत ने शपथ ग्रहण की।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां राज्यपाल डॉ. केके पाल, भाजपा विधायक दल नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री उमा भारती, जेपी नड्डा, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे। 
समारोह स्थल में भाजपा के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल  निशंक, भुवन चंद्र खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी,विजय बहुगुणा के साथ ही निवर्तमान सीएम एवं काग्रेस नेता हरीश रावत भी मौजूद रहे।   
समारोह स्‍थल पहुंचते ही मोदी ने लोगों का अभिवादन स्‍वीकारा। इसके बाद राष्‍ट्रगान हुआ। फिर शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। सबसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शपथ ली।  समोराह मेें पीएम मोदी ने कोई संबोधन नहीं किया। समारोह खत्‍म होने के बाद वह दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए।
ये हैं कैबिनेट मंत्री, जानिए 
सतपाल महाराज: लोकसभा चुनाव 2014 के समय कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए। रेल राज्य मंत्री रह चुके महाराज सीएम पद की दौड़ में भी शामिल थे।
मदन कौशिक: भाजपा के बड़े नेता हैं, हरिद्वार से लगातार चौथी बार जीतकर आए हैं। मैदान में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं।
प्रकाश पंतः भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, सीएम की दौड़ में भी पूरी तरह शामिल रहे हैं। 2007 में भाजपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
यशपाल आर्य: आर्य कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। वे कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। टिकट बंटवारे से ठीक पहले आर्य बेटे संजीव आर्य समेत कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।
डॉ. हरक सिंह रावतः कांग्रेस से बगावत कर भाजपा के टिकट पर कोटद्वार से जीतकर आए हैं। कांग्रेस सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं।
सुबोध उनियालः कांग्रेस से बगावत में अहम भूमिका रही। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के खास हैं। नरेंद्रनगर से जीतकर आए हैं।
अरविंद पांडेः गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे लगातार चौथी बार विधायक रह चुके हैं। वे पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे ऊधमसिंह नगर में भाजपा के बड़े चेहरे हैं।
ये हैं राज्यमंत्रीः
धन सिंह रावतः आरएसएस से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। श्रीनगर से चुनाव जीतकर आए हैं। केंद्र में अच्छी पकड़ है।
रेखा आर्यः कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आई रेखा आर्य भी सांसद और पूर्व सीएम कोश्यारी की करीबी हैं। महिला होने के नाते मंत्रीमंडल में जगह मिली है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.