Move to Jagran APP

बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंच चुके हैं तीन लाख तीर्थयात्री

चारों धाम में जिस तरह यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है, उससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार की यात्रा आपदा के जख्मों को भर देगी।

By sunil negiEdited By: Published: Fri, 27 May 2016 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 09:17 PM (IST)
बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंच चुके हैं तीन लाख तीर्थयात्री

जागरण टीम, गढ़वाल। चारों धाम में जिस तरह यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है, उससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार की यात्रा आपदा के जख्मों को भर देगी। आज बदरीनाथ धाम में जहां 11922 यात्रियों ने दर्शन किए, वहीं केदारनाथ पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 8921 रही। गंगोत्री धाम में 7636 और यमुनोत्री धाम में 3850 यात्रियों ने मां गंगा व यमुनाजी के दर्शन किए।

loksabha election banner

पढ़ें:-भगवान विष्णु भी हैं इनके कर्जदार..., जानने के लिए पढ़ें खबर
बदरीनाथ धाम के यात्रा शुरू होने के बाद से 17 दिन में एक लाख 82 हजार 651 यात्री भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं, जबकि 19 दिन की अवधि में बाबा केदार के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख 19 हजार 288 रही। आज केदारधाम पहुंचने वाले 8921 यात्रियों में जिसमें 4502 पुरुष, 4088 महिलाएं व 301 बच्चे शामिल थे। गौरीकुंड से 8170 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में इस बार खासी चहल-पहल है। अब तक गंगोत्री धाम में एक लाख 17 हजार 169 यात्री मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं, जबकि, 80 हजार 549 यात्रियों ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए।

पढ़ें:-मुस्लिम कवि ने लिखी थी बदरीनाथ की आरती


मनपसंद सैरगाह बना माणा गांव

तीर्थयात्री चारधाम के साथ आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर भी कर रहे हैं। बदरीनाथ से तीन किलोमीटर आगे देश के अंतिम गांव माणा तो यात्रियों की मनपसंद सैरगाह बना हुआ है। वहां यात्री स्थानीय ग्रामीणों के हस्तनिर्मित ऊनी वस्त्रों की खूब खरीदारी कर रहे हैं।

तीन हजार ने टेका हेमकुंड साहिब में मत्था
देवभूमि के पांचवें धाम गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में आज तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद अरदास में भाग लिया। यात्रियों की भीड़ बढऩे से घांघरिया व गोविंदघाट की रौनक देखते ही बन रही है। लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में भी दर्शनों को खासी भीड़ उमड़ी।

पढ़ें:-हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के खुले कपाट पहले दिन 7 हजार ने किए दर्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.