तीन गो तस्कर गिरफ्तार, 11 गोवंश बरामद
आज आसारोड़ी चेकपोस्ट पर पुलिस ने गोवंश से भरी दो बोलेरो पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से तीन गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप से 11 गोवंश मिले हैं। तस्कर गोवंश को सहारनपुर ले जा रहे थे।
देहरादून। आज आसारोड़ी चेकपोस्ट पर पुलिस ने गोवंश से भरी दो बोलेरो पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से तीन गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप से 11 गोवंश मिले हैं। तस्कर गोवंश को सहारनपुर ले जा रहे थे।
आज सुबह नौ बजे आसारोड़ी चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बोलेरो पिकअप को रोका। पिकअप में 11 गोवंश थे। पुलिस ने गाड़ी से तीन गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और गोवंशों को कब्जे में ले लिया। तस्करों ने बताया कि वो गोवंशों को सहारनपुर ले जा रहे थे।
पुलिस तस्करों को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम असलम और छोटा फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी बताया है। तीसरा आरोपी सलीम देहरादून के केदारपुरम का निवासी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
पढ़ें-नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपहृत युवती से दुष्कर्म