उत्तराखंड में पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी सपा: अंसारी
उत्तर प्रदेश के कारागार सलाहकार आयूब अंसारी ने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। कहा कि उत्तराखंड में पार्टी कांग्रेस और भाजपा का बेहतर विकल्प बन सकती है।
देहरादून। उत्तर प्रदेश के कारागार सलाहकार आयूब अंसारी ने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। कहा कि उत्तराखंड में पार्टी कांग्रेस और भाजपा का बेहतर विकल्प बन सकती है।
शुक्रवार को परेडग्राउंड स्थित सपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में यूपी के कारागार सलाहकार अंसारी ने यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बताया कि सपा ने ढाई साल के कार्यकाल में एतिहासिक कार्य किए हैं। गलियों तक अंतरराष्ट्रीय स्तर की सड़कें बनाई गई हैं।
किसानों को सिंचाई के लिए नि:शुल्क पानी दिया जा रहा है। बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को मदद नहीं मिल रही, इसके बाद भी सरकार विकास के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। बताया कि हाल में उत्तर प्रदेश में मारे गए पत्रकार के परिजनों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 30 लाख रुपये मुआवजा दिया। हालांकि, इस दौरान अंसारी ने आरोपी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के फैसले का बचाव किया।
पढ़ें- बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, बॉडीगार्ड भी गिरफ्तार