Move to Jagran APP

ऋषिकेश में मैक्‍स वाहन का ब्रेक फेल, सात लोग घायल

ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग पर यात्रियों से भरे एक मैक्‍स वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 12:49 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 06:00 AM (IST)
ऋषिकेश में मैक्‍स वाहन का ब्रेक फेल, सात लोग घायल
ऋषिकेश में मैक्‍स वाहन का ब्रेक फेल, सात लोग घायल

ऋषिकेश, [जेएनएन]: लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग पर यात्रियों से भरे एक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

 जानकारी के मुताबिक हरियाणा से 80 यात्रियों का एक दल नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन को आया था। सोमवार सुबह यह दल अलग-अलग वाहनों से ऋषिकेश की ओर लौट रहा था। घट्टूगाड के  समीप अचानक एक मैक्स कार के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी की ओर टकरा दिया, जिससे वाहन खाई में गिरने से बच गया। 

 दुर्घटना में वेदपति (50 वर्ष) पत्नी सूरजमल निवासी बरवाडा, हिसार हरियाणा, दर्शना देवी (48 वर्ष) पत्नी बलजीत निवासी किला रोड रोहतक हरियाणा, नंदकिशोर (70 वर्ष) पुत्र रामचंद्र शर्मा निवासी गुरुद्वारा कॉलोनी रोहतक रोड जींद हरियाणा, राज सिंह (49 वर्ष) पुत्र रिसाल सिंह निवासी प्रवेश नगर रोहतक रोड हरियाणा, जगबीर (25 वर्ष) पुत्र ईश्वर सिंह निवासी जिंद हरियाणा, राजेश (35 वर्ष) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी प्रेम नगर रोहतक हरियाणा व शैला देवी (40 वर्ष) पत्नी सुभाष सैनी निवासी चिलाना रोड सैनिक कॉलोनी कैथल हरियाणा घायल हो गये। 

सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: देहरादून से त्यूणी जा रही ओवरलोड यात्री बस टोंस नदी में समाई, 45 मरे

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.