शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसने किसी तो बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
देहरादून, [जेएनएन]: थाना पटेलनगर क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बंटी निवासी खजोरी नूरपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश पटेलनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। वह क्षेत्र में नमकीन की ठेली लगाता था। उसके पड़ोस में ही किराये पर एक अन्य परिवार रहता है। जिनके साथ बंटी के व्यावहारिक संबंध थे।
वह अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। इसी बीच पड़ोसी की नाबालिग लड़की से उसकी बातचीत होने लगी। नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया कि बंटी ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों को बताने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। जिस कारण पीड़िता ने परिजनों को कुछ नहीं बताया।
आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने यह बात परिजनों को बताने का प्रयास किया तो उसने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट कर दी थी। साथ ही किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने बेटी से पूरी बात पूछी, जिस पर पीड़िता ने परिजनों को सबकुछ बता दिया।
इसके बाद नाबालिग के पिता ने पटेलनगर थाने में आकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: नशीला पदार्थ खिलाकर पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, बनार्इ वीडियो