महिला ने ही कराया महिला का दुष्कर्म, जानने को पढ़ें
यहां तो महिला ही महिला की दुश्मन निकली। महिला ने लकड़ियां बीनने जंगल गई महिला का दुष्कर्म कराया। यह सुनकर अजीब लगेगा, लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
देहरादून। यहां तो महिला ही महिला की दुश्मन निकली। महिला ने लकड़ियां बीनने जंगल गई महिला का दुष्कर्म कराया। यह सुनकर अजीब लगेगा, लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र की एक महिला जंगल में लकड़ियां बीनने गई थी। उसके साथ गांव की ही एक और महिला भी थी। कुछ देर बाद जंगल में दो युवक भी पहुंच गए और दूसरी महिला से कुछ बातचीत करने लगे। इसके बाद दूसरी महिला ने पीड़िता से कहा कि आगे जंगल में काफी लकड़ियां हैं, लिहाजा वहां चलकर लकड़ियां बीनते हैं।
उसकी बात सुनकर पीड़िता आगे चली गई, जबकि दूसरी महिला पीछे रह गई। आरोपी युवक भी महिला के पीछे-पीछे चल दिए। आरोप है कि कुछ दूर जाकर उनमें से एक युवक ने महिला को पाठल दिखाकर डराया और जान से मारने की धमकी दी, जबकि दूसरे युवक ने उससे दुष्कर्म किया।
इंस्पेक्टर पटेलनगर बीडी उनियाल ने बताया कि पीड़िता ने महिला रुपला, सन्नी और संदीप निवासी रतनपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। सन्नी और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रुपला अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकी है। मामले की जांच की जा रही है, आरोपी महिला को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पढ़ें:-अफसरों के निशाने पर पांच थानेदार