पुष्पेश त्रिपाठी बने यूकेडी के नए अध्यक्ष
पिछले दो माह के भीतर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के तीनों धड़ों मे एका को फिर से झटका लगा है। रविवार को काशी सिंह ऐरी गुट ने पुष्पेश त्रिपाठी को सर्वसम्मति से यूकेडी का नया अध्यक्ष चुन लिया है।
देहरादून। पिछले दो माह के भीतर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के तीनों धड़ों मे एका को फिर से झटका लगा है। रविवार को काशी सिंह ऐरी गुट ने पुष्पेश त्रिपाठी को सर्वसम्मति से यूकेडी का नया अध्यक्ष चुन लिया है।
शनिवार से हरिद्वार रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में काशी सिंह ऐरी गुट का दो दिवसीय सम्मेलन चल रहा है। इसमें पंवार व भट्ट गुट को न्योता भी नहीं दिया गया। सम्मेलन में नव निर्वाचित अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने पार्टी को एकजुट करना पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि एका को लेकर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही 2017 चुनाव को मजबूती से लडने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
गौरतलब है कि उक्रांद तीन धड़ों में बंटा हुआ है। पार्टी को एकजुट करने को लेकर तीनों धड़े बढ़चढ़कर बात तो करते हैं, लेकिन धरातल में कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। इसका उदाहरण ऐरी गुट का अलग से सम्मेलन आयोजित करना है। ऐरी गुट ने सम्मेेलन में दूसरे गुट के किसी भी नेता को नहीं बुलाया और अध्यक्ष भी तय कर दिया। ऐसे में तीनों गुट के एक राय अध्यक्ष पर अभी भी रार बाकी है।