केंद्र सरकार के खिलाफ भड़के युवा कांग्रेसी
युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, पंकजा मुंडे और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
ऋषिकेश। युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, पंकजा मुंडे और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
मंगलवार को युवा कांग्रेसी भारी संख्या में त्रिवेणीघाट चौक पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश प्रभारी एंव राष्ट्रीय सचिव मनीष ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि मोदी सरकार की असलियत जनता के सामने आ गयी है।
उन्होंने कहा कि जिन मंत्रियों पर भ्रटाचार के आरोप लग रहे हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान त्रिवेणीघाट से दून तिराहे तक जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर जयेंद्र रमोला, हिमांशु बिजल्वाण, राजू शर्मा आदि मौजूद थे।
पढ़ें- स्टोन क्रशर के खिलाफ आठ महिलाएं अनशन पर