खनिज मूल्यों में वृद्धि को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन
खनन नीति के अंतर्गत खनिजों की दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपा ने आज तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अमृता शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से खनिजों की कीमत
ऋषिकेश। खनन नीति के अंतर्गत खनिजों की दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपा ने आज तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अमृता शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से खनिजों की कीमत में कमी करने की मांग की।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि, खनिज के मूल्यों में 52 फीसद वृद्धि से आम लोगों के घर बनाने के सपने में व्यवधान उत्पन्न होगा। इससे आम लोग ऊंची कीमत पर खनिज खरीद घर नहीं बना पाएंगे। इसका साथ ही रेत और बजरी की कीमतों में वृद्धि से छोटे व्यापारी भी प्रभावित होंगे।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से खनिजों की कीमतों में कमी करने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में जिला मंत्री गंभीर राणा, राकेश परछा, सभासद हरीश तिवाड़ी, सतीश पल, प्रदीप पुंडीर, धनवीर जेठुडी, प्रेम बिष्ट अदि शामिल रहे।
पढ़ें-भाजपाइयों में उबाल, प्रदर्शन, फूंके सीएम के पुतले