Move to Jagran APP

ग्राम पंचायतों से टैक्स वसूलने का भाजपा ने किया विरोध

शहर से सटी 26 ग्राम पंचायतों से टैक्स वसूलने के योजना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टैक्स वसूलने से पहले इन ग्राम पंचायतों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

By bhanuEdited By: Published: Fri, 22 May 2015 02:48 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 02:50 PM (IST)
ग्राम पंचायतों से टैक्स वसूलने का भाजपा ने किया विरोध

देहरादून। शहर से सटी 26 ग्राम पंचायतों से टैक्स वसूलने के योजना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टैक्स वसूलने से पहले इन ग्राम पंचायतों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
नगर निगम में शामिल ग्राम पंचायतों से भी टैक्स वसूली की तैयारी चल रही है। इसके विरोध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सुमन ध्यानी की नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सरकार और विकास विभाग पहले ग्राम पंचायतों में सुविधाएँ विकसित करे। इसके पांच साल बाद टैक्स वसूलना शुरू करे।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने टैक्स वसूलने के प्रस्ताव को खारिज नहीं किया तो भाजपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। गांव से लेकर विधान सभा तक इसका विरोध किया जाएगा। भाजपा की ओर से जिलाधिकारी रविनाथ रमन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर भाजपा के धर्मपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सजवाण, महामंत्री नागेन्द्र सिंह कुंवर, शादाब शम्स, मुकेश चौहान, अंजू ध्यानी, साधु राम आदि मौजूद रहे।
पढ़ें- चुनाव से पहले भाजपा के हो सकते हैं मांझी

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.