आयुर्वेद के उत्थान का लिया संकल्प
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी की जयंती पर आयुर्वेद चिकित्सकों ने आयुर्वेद क
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी की जयंती पर आयुर्वेद चिकित्सकों ने आयुर्वेद के उत्थान और प्रचार प्रसार का संकल्प लिया।
धनतेरस के पर्व पर मंगलवार को आयुर्वेद चिकित्सक संघ की ओर से धनवंतरी भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष डॉ. डीके श्रीवास्तव ने भगवान धनवंतरी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक समुद्र मंथन से ही आयुर्वेदिक औषधियां निकली थी। उन्होंने कहा कि धनवंतरी त्रयोदशी का तात्पर्य स्वस्थ्य रूपी धन को संहेजना है। उन्होंने 'धमार्थ काम मोक्षणाम्, आरोग्य मूल मंत्रमाम्' के सूत्रवाक्य के साथ आयुर्वेद की सेवा करने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. रवि कौशल की ओर से डॉ. डीपी बलोदी व आयुष के अध्यक्ष डॉ. जीएल अरोड़ा को सम्मानित किया गया। नगरीय चिकित्सक संघ के डॉ. अंजू सर्वेही, डॉ. सीमा सक्सेना व हॉलेंड से आए आयुर्वेद प्रेमी एनजिट को भी संघ की ओर से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीएल कोहली ने सभी आयुर्वेद चिकित्सकों से आयुर्वेद के विकास के लिए तत्पर रहते हुए सेवा देने का आह्वान किया। इस दौरान वैद्य वीरेंद्र शर्मा, वैद्य विष्णु गुप्ता, वैद्य योगेंद्र पाठक, डॉ. केएल कोठारी, डॉ. योगेश ग्वाड़ी, डॉ. जेएस रावत, डॉ. एलपी शर्मा आदि उपस्थित थे।