कांग्रेसियों ने किया स्व गांधी कोभावपूर्ण स्मरण
संवाद सहयोगी, विकासनगर : काग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिवस मनाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्म दिवस पर उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद किया व स्व. गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय जैन ने राजीव गांधी को 21 वीं सदी के भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि देश में संचार क्रांति व आइटी के क्षेत्र में हुई उन्नति उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने गरीब को समाज में पूरा सम्मान दिलाने के लिए कार्य किया। कहा कि देश की धर्मनिरपेक्ष छवि को बरकरार रखना चाहते थे, जो आज भी प्रत्येक काग्रेसी का उद्देश्य है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, कुंवर पाल सिंह, शम्मी प्रकाश, संजय किशोर, मधुकर, तरसेब तोमर, सुषमा अग्रवाल, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, उम्मेद सिंह आदि मौजूद रहे।