जापान सरकार का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा दून
जागरण संवाददाता, देहरादून: जापान सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य महिला आयोग व दून पुलिस कार्यालय
जागरण संवाददाता, देहरादून: जापान सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य महिला आयोग व दून पुलिस कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न के मामले व उनके कारणों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद महिला उत्पीड़न को रोकने के उपायों पर चर्चा भी की।
बुधवार को सबसे पहले प्रतिनिधिमंडल व जापान में उत्तराखंड की सहयोगी संस्था ममता के पदाधिकारी महिला आयोग पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद हरडा कुजो और कुराशिना काजुको ने महिला आयोग की कार्यप्रणाली को समझा। साथ ही बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर की। वहीं महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक रूप से सशक्त करने में सहयोग देने की बात कही। महिला आयोग की सचिव रमिंद्री मंद्रवाल ने कहा कि जापान के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के कामकाज को समझते हुए आयोग में आने वाले केस का अध्ययन किया। इसके बाद टीम पुलिस कार्यालय पहुंची। यहां सबसे पहले टीम अपराध व घरेलू ¨हसा से पीड़ित महिलाओं की समस्या की जानकारी लेने के लिए महिला हेल्पलाइन भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध तृप्ति भट्ट ने टीम को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इसके अलावा पुलिस की ओर से महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और तौर-तरीकों से भी रूबरू कराया गया।