ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत
हरू कालोनी थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक नवजीवन विहार दिल्ली का निवासी था।
By BhanuEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 01:47 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 01:49 PM (IST)
देहरादून। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक नवजीवन विहार दिल्ली का निवासी था।
बताया जा रहा है कि नवजीवन विहार दिल्ली निवासी (64 वर्ष) सुनील बाबा उज्जैन एक्सप्रेस से दिल्ली को लौट रहे थे। वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़े थे।
हरिद्वार बाईपास के पास अचानक झटका लगने से वह नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सुनील बाबा अविवाहित थे और वह एक शहर के दूसरे शहर घूमते रहते थे।
पढ़ें-जमुआ के पास बोलेरो खाई में गिरने से एक की मौत
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें