ब्राह्मण समाज के बारे में कोई भी अपमानजनक टिप्पणी नहीं की: अजय भट्ट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उन्होंने ब्राह्मण समाज के बारे में कोई भी अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है। वह यह बात सपने में भी नहीं सोच सकते।
देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उन्होंने ब्राह्मण समाज के बारे में कोई भी अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है। वह ब्राह्मण समाज समेत किसी भी वर्ग का अपमान करने की बात सपने में भी नहीं सोच सकते। यह सिर्फ मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेताओं का षडयंत्र है। कांग्रेस के नेता उनके द्वारा मुख्यमंत्री व कांग्रेस पर किए जा रहे प्रहार से बौखलाकर उनके विरुद्ध दुष्प्रचार की ऐसी ओछी हरकत कर रहे हैं।
बीते रोज ब्राह्मण समाज के बोर में की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने खुद सफाई दी। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने मीडिया में आए इस प्रकार के समाचारों पर आश्चर्य भी व्यक्त किया।
पढ़ें- उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के सभी मामलों की हो न्यायिक जांचः किशोर
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके साथी भाजपा की पर्दाफाश यात्रा में उनके विरुद्ध किए जा रहे तीखे प्रहार से अपना संतुलन खो बैठे हैं। यही वजह है कि वह साजिश के तहत इस प्रकार का दुष्प्रचार कर रहे हैं कि उन्होंने ब्राह्मण समाज के विरुद्ध कोई अपमानजनक टिप्पणी की।
पढ़ें-सीएम हरीश रावत बोले, दिल मांगे मोर वाले नेता हैं भीमलाल आर्य
कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, शराब नीति की पोल खुलने के बाद इससे जनता का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस यह षडयंत्र कर रही है। भट्ट ने कहा कि उन्हें इस बात का कष्ट है कि ब्रह्मण समाज के कुछ विद्धतजन बिना पुष्टि किए कांग्रेस के इस षडयंत्र का शिकार हो गए। यदि वे कोई अपराध न करने के बावजूद उन्हें दोषी समझते हैं, तो वह उनसे क्षमा मांग सकते हैं, लेकिन हरीश रावत व कांग्रेस के खिलाफ उनका अभियान तेजी से जारी रहेगा।
पढ़ें-अल्मोड़ा में कोश्यारी को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे, उग्र प्रदर्शन, हाथापाई
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता इतने हताश हैं कि उन्हें यह भी ध्यान नहीं रहा कि वे उन पर जिस वर्ग के अपमान का आरोप लगा रहे हैं, उनका जन्म भी उसी वर्ण में हुआ है। वह स्वयं ब्राह्मणों, संतों, विद्वानों के उच्च स्थान को समझते हैं। लिहाजा, उनका अनुरोध हैं कि वे हरीश रावत व उनके कारिंदों के बहकावे में न आएं, बल्कि उन्हें चुनाव में सबक सिखाने का संकल्प लें।
पढ़ें:-इतनी चिट्ठी तो प्रेमिका नही लिखती, जितनी हरीश ने लिख डाली
पढ़ें-उत्तराखंड: हरक सिंह के काफिले पर महिला ने उछाली चप्पल
पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने कार्यकर्ताओं में हाथापाई