दून के जोतू और मोनिका के आंगन में एकसाथ गूंजी तीन किलकारियां
देहरादून में कल्पना विहार आमवाला निवासी जोतू और मोनिका के घर में तीन किलकारियां एकसाथ गूंजी है। जीतू की पत्नी मोनिका ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। मां और बच्चे स्वस्थ हैं।
देहरादून, [जेएनएन]: श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में ट्रिप्लीकेट्स की किलकारियां गूंजीं। इनमें दो लड़के और एक लड़की है। बच्चे और मां स्वस्थ हैं। हालांकि मां और बच्ची को गहन निरीक्षण के लिए एचडीयू और एनआइसीयू में रखा गया है। यह जानकारी अस्पताल के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी ने दी।
कल्पना विहार के आमवाला निवासी जोतू की पत्नी मोनिका को 23 जुलाई को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी सिजेरियन डिलीवरी हुई, जिसमें उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया।
अस्पताल के स्त्री और प्रसूति रोग विभाग की टीम की देखरेख में मोनिका का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रतूड़ी ने बताया कि अस्पताल के स्त्री और प्रसूति रोग विभाग में हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों का उपचार भी उपलब्ध रहता है।
यह भी पढ़ें: दून की लक्ष्मी के आंगन में एक साथ गूंजीं तीन किलकारियां
यह भी पढ़ें: गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस, सूमो वाहन में हुआ प्रसव
यह भी पढ़ें: एएनएम ने प्रसव से किया मना, सड़क पर बच्चे का जन्म